एक औरत के सीने में दर्द कैसा लगता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 14:15

कई मामलों में साइक्‍लिकल ब्रेस्‍ट पेन(चक्रीय स्‍तन दर्द) के लक्षण काफी मामूली होते हैं, हालांकि कुछ महिलाओं को औसत या गंभीर दर्जे का दर्द होता है। यह दर्द भारीपन जैसा महसूस करा सकता है या कष्‍टदायी हो सकता है। मगर इसे चुभन या जलन जैसा भी बताया गया है।

चक्रीय स्तन दर्द(Cyclical breast pain) को चक्रीय मास्‍टल्जिया भी कहते हैं। स्‍तनों में होने वाले इस दर्द का संबंध मासिक चक्र से होता है।

आम तौर पर यह दर्द दोनों स्‍तनों के ऊपरी और बाहरी क्षेत्र में होता है, और कभी-कभी बाजुओं में भी महसूस होता है।

यह हल्‍के दर्द से लेकर जलन या चुभन जैसे अलग-अलग प्रकार का होता है। कई मामलों में यह मासिक धर्म शुरू होने के एक से तीन दिन पहले शुरू होता है और उसके खत्‍म होने तक बेहतर हो जाता है।

स्‍तन का दर्द ब्रेस्‍ट कैंसर का लक्षण नहीं होता और साइक्लिकल ब्रेस्‍ट पेन (चक्रीय स्तन दर्द) स्‍तन कैंसर के विकास के जोखिम को नहीं बढ़ाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info